करियर

ये इकलौता मेडिकल कोर्स, लाखों-करोड़ों में कमाई,इसके सामने सुनाई में आया की MBBS भी इसके सामने फेल!

Ratna Netam
12 May 2025 12:22 PM IST
ये इकलौता मेडिकल कोर्स, लाखों-करोड़ों में कमाई,इसके  सामने  सुनाई में आया की  MBBS भी इसके सामने फेल!
x
विस्तार


High Income Medical Course: आज हम आपको एक ऐसे यूनिक मेडिकल कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ MBBS से सस्ता है, बल्कि कमाई के मामले में लाखों-करोड़ों तक पहुंचा सकता है. जानिए क्यों ये कोर्स है खास. MBBS में डॉक्टर बनने के बाद भी स्ट्रगल और पढ़ाई खत्म नहीं होती. लेकिन MIT कोर्स के बाद 3-4 साल के अंदर ही लाखों में पैकेज मिलने लगता है. बड़े हॉस्पिटल्स और डायग्नोस्टिक लैब्स इसके लिए अच्छे पैसे देते हैं. वहीं, विदेशों में तो इसकी डिमांड और भी जबरदस्त है. MIT कोर्स की फीस MBBS की तुलना में बहुत कम होती है. कई प्राइवेट और सरकारी यूनिवर्सिटीज़ में 1-2 लाख रुपये सालाना में यह कोर्स हो जाता है. वहीं, स्कोप इतना है कि एक बार कोर्स पूरा होते ही जॉब के ऑफर आने लगते हैं. यही वजह है कि ये कोर्स अब चर्चा में है. MIT कोर्स करने के बाद आप सरकारी अस्पतालों में टेक्नोलॉजिस्ट बन सकते हैं. वहीं, प्राइवेट सेक्टर में MRI, CT, PET स्कैन जैसी तकनीकों में एक्सपर्ट की डिमांड रहती है. यहां तक कि आर्मी और एयरफोर्स में भी Imaging Experts की पोस्ट निकलती हैं. एक बार स्किल आ गई, फिर नौकरी पक्की.


Next Story