करियर

6 बार असफल, फिर बनी IAS

Dolly
14 Jun 2026 7:35 PM IST
6 बार असफल, फिर बनी IAS
x

Career:केरल की निसा उन्नीराजन ने साबित कर दिया कि मेहनत और हौसला हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। UPSC जैसी कठिन परीक्षा में 6 बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सातवें प्रयास में 40 साल की उम्र में IAS अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया। निसा की यह सफलता उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो एक-दो असफलताओं के बाद अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं।

निसा उन्नीराजन की जिंदगी आसान नहीं थी। उन्हें नौकरी के साथ-साथ अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ती थी। समय की कमी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और लगातार मेहनत करती रहीं। कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी और अपने सपने को पूरा करने के लिए डटी रहीं।

उनकी राह में एक और बड़ी चुनौती उनकी सेहत थी। निसा को सुनने में गंभीर समस्या थी, जिसे हियरिंग इम्पेयरमेंट कहा जाता है। इसके बावजूद उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने ऐसे अफसरों की कहानियों से प्रेरणा ली जिन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं को पीछे छोड़कर सफलता हासिल की थी। इसी सोच ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।लगातार प्रयास, मजबूत इरादे और आत्मविश्वास के बल पर निसा ने UPSC परीक्षा के सातवें प्रयास में सफलता हासिल की। उनकी कहानी यह दिखाती है कि उम्र, असफलता या शारीरिक कमजोरी सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकती, अगर इरादे मजबूत हों।

Next Story