व्यापार

IDFC फर्स्ट बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा

Shantanu Roy
17 Sept 2026 9:47 PM IST
IDFC फर्स्ट बैंक के सभी क्रेडिट कार्ड पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा
x
Jaipur. जयपुर। ग्राहकों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के तहत, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भारत का पहला बैंक बन गया है, जिसने अपने सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा सभी कार्डधारकों को अपने आप मिलेगी। ग्राहकों को नया कार्ड लेने, मौजूदा कार्ड को अपग्रेड करने या किसी तय रकम की खरीदारी करने की जरूरत नहीं होगी। अब उनके मौजूदा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा मिलेगी।

ग्राहकों को मिलने वाले प्रमुख फायदे
अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर बड़ी बचत: 1,00,000 रुपए के लेनदेन पर आमतौर पर 3.5% फॉरेक्स मार्कअप चार्ज और उस पर जीएसटी लगता है, जिससे बिल करीब 4,130 रुपए बढ़ जाता है। जीरो फॉरेक्स मार्कअप के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों को यह अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे: अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन पर ग्राहक अपने संबंधित कार्ड की सुविधाओं के अनुसार रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक पाते रहेंगे। अलग फॉरेक्स कार्ड की जरूरत नहीं: कई ग्राहक सिर्फ फॉरेक्स मार्कअप से बचने के लिए फॉरेक्स कार्ड खरीदते हैं। इस सुविधा के साथ उनका मौजूदा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड भी यही काम कर सकेगा।

आज के ग्लोबल खर्च के लिए उपयोगी: आज अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं हैं। इनमें ई-कॉमर्स खरीदारी, सब्सक्रिप्शन, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, सॉफ्टवेयर, शिक्षा से जुड़े भुगतान और बिजनेस खर्च भी शामिल हैं। ऐसे में यह सुविधा यात्रियों, छात्रों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस के लिए उपयोगी होगी। शिरीष भंडारी, हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, क्रेडिट कार्ड्स और पेमेंट्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, ने कहा, “आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ग्राहकों के लिए आसान और उपयोगी प्रोडक्ट तैयार करना हमारी सोच का अहम् हिस्सा है। सभी क्रेडिट कार्ड पर फॉरेक्स मार्कअप चार्ज खत्म करने के साथ, रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक की सुविधा जारी रखकर हम ग्राहकों को एक आसान और बड़ा फायदा दे रहे हैं। हमारा मानना है कि इससे ग्राहकों को अपने सभी अंतर्राष्ट्रीय खर्च के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने का भरोसा मिलेगा।”
Next Story