व्यापार

1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर, कल से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये 5 नियम

Admin Delhi 1
30 Nov 2022 12:56 PM GMT
1 दिसंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर, कल से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये  5 नियम
x

दिल्ली: 1 दिसंबर से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। पहले हफ्ते में दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी, पीएनजी के दाम तय किये जाते हैं। 1 दिसंबर से Yes Bank की एक सर्विस बंद होने वाली है। साथ ही PNB बैंक के ATM से पैसा निकालने के नियम भी बदलने वाला है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

तय होंगे रसोई गैस LPG, PNG, CNG के दाम:हर महीने की पहली तारीख को देश भर में PNG, CNG के दाम तय किये जाते हैं। दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में कंपनियां रेट में बदलाव करती है। अगर पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें तो दिल्ली—एनसीआर और मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं। साथ ही हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (LPG Rasoi Gas Cylinder) के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें घटाई थी। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस बार उम्मीद है कि सरकार दाम कम करेगी।

2. कई ट्रेनों के समय में बदलाव: दिसंबर माह में सर्दी बढ़ने के कारण कई ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव किया जाता है। सर्दी में कोहरे के कारण आवाजाही में परेशानी होती है। रेलवे कोहरे को देखते हुए सुबह के ट्रेनों के टाइम में बदलाव कर सकती है।

3. ATM से कैश निकालने का बदलेगा तरीका: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) दिसंबर में ATM से कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव करने वाला है। अब ATM से कैश निकालते समय आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP जेनरेट होगा जिसे आपको एटीएम की स्क्रीन पर दर्ज करना होगा। उसके बाद ही कैश निकलेगा।

4. Yes Bank नहीं देगा ये सर्विस: यस बैंक SMS के माध्यम से दी जाने वाल बैलेंस अलर्ट सर्विस को बंद कर रहा है। जिन ग्राहकों को किसी पैकेज के तहत बैलेंस अलर्ट SMS सर्विस मिल रही है तो वह कल 1 दिसंबर से नहीं मिलेगी। हालांकि, अगर आपके पैकज का सब्सक्रिप्शन का समय बचा हुआ है तो आपको ये सर्विस सब्सक्रिप्शन रहने तक मिलती रहेगी।

5. पेंशनर्स को जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट: पेंशन लेना जारी रखने के लिए पेंशनर्स को आज अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना है। 30 नवंबर 2022 तक पेंशनर्स स्वयं ब्रांच जाकर या ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। ये काम उन्हें आज निपटाना होगा। ताकि, उन्हें पेंशन मिलती रहे और दिसंबर महीने में किसी तरह की परेशानी न आए।

Next Story