व्यापार

साफ हवा के लिए Xiaomi का नया कदम 25 अगस्त को लॉन्च होंगे एयर प्यूरीफायर

nidhi
19 Aug 2026 9:55 AM IST
साफ हवा के लिए Xiaomi का नया कदम 25 अगस्त को लॉन्च होंगे एयर प्यूरीफायर
x
Xiaomi के नए एयर प्यूरीफायर की एंट्री Mijia सीरीज से बढ़ेगी ताकत

नई दिल्ली: स्मार्ट होम डिवाइस बनाने वाली कंपनी Xiaomi भारत में अपने नए Mijia ब्रांड के तहत दो नए एयर प्यूरीफायर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 25 अगस्त 2026 को भारत में Mijia Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact पेश करेगी। ये दोनों डिवाइस भारत में Mijia ब्रांड की पहली पेशकश होंगी।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन दोनों एयर प्यूरीफायर के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि नए डिवाइस घरों में बेहतर और साफ हवा उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Mijia Air Purifier 6 में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Mijia Air Purifier 6 दोनों मॉडलों में ज्यादा पावरफुल विकल्प होगा। इसमें बेहतर एयर क्लीनिंग क्षमता के साथ कई सेंसर दिए गए हैं। यह PM2.5 के साथ-साथ छोटे कणों की निगरानी के लिए PM1 सेंसर को भी सपोर्ट करता है।
इस एयर प्यूरीफायर में मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, यूवी स्टेरिलाइजेशन और नेगेटिव आयन फीचर दिए जाने की उम्मीद है। यह बड़े कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और ग्लोबल मॉडल करीब 29 से 50 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र को कवर करने में सक्षम बताया गया है।
Smart Air Purifier 4 Compact छोटे कमरों के लिए
Xiaomi Smart Air Purifier 4 Compact को छोटे कमरे और सीमित जगहों के लिए तैयार किया गया है। इसमें 3-इन-1 फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कणों और अन्य प्रदूषकों को फिल्टर करने में मदद करता है।
इस मॉडल में रियल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक प्यूरिफिकेशन स्पीड एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। छोटे घरों, ऑफिस और स्टडी रूम के लिए यह मॉडल उपयोगी हो सकता है।
Xiaomi Home, Google Home और Alexa सपोर्ट
Mijia के नए एयर प्यूरीफायर स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ काम करेंगे। इनमें Xiaomi Home ऐप सपोर्ट के अलावा Google Home और Alexa कनेक्टिविटी मिलने की जानकारी कंपनी ने दी है। यूजर्स मोबाइल ऐप के जरिए एयर क्वालिटी मॉनिटर करने और डिवाइस को कंट्रोल करने में सक्षम होंगे।
कीमत का खुलासा अभी बाकी
Xiaomi ने भारत में लॉन्च होने वाले दोनों एयर प्यूरीफायर की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध मॉडल के आधार पर इनके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा रहा है। भारत में बढ़ते प्रदूषण और खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में एयर प्यूरीफायर की बढ़ती मांग को देखते हुए Xiaomi की यह नई पेशकश महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Next Story