व्यापार

April 2024 में किस कंपनी ने की सबसे ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री, जानें डिटेल

Apurva Srivastav
21 May 2024 4:05 AM GMT
April 2024 में किस कंपनी ने की सबसे ज्‍यादा बाइक्‍स की बिक्री, जानें डिटेल
x
नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में Motorcycle की बिक्री होती है। April 2024 के दौरान टॉप-10 लिस्‍ट में किस कंपनी की कौन सी बाइक को शामिल किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Hero Splendor बनी नंबर एक बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में Splendor को बेहद कम कीमत वाली बाइक के तौर पर पसंद किया जाता है। इस बाइक की बीते महीने में सबसे ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बाइक की कुल 320959 यूनिट्स की April 2024 में बिक्री की है। जबकि पिछले साल April महीने में कंपनी ने इसकी कुल 265225 यूनिट्स की बिक्री की थी।
दूसरे नंबर पर रही Bajaj Pulsar
बजाज की ओर से पल्‍सर सीरीज में कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक April 2024 में इसकी कुल 144809 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अ‍वधि में इसकी कुल 115371 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।
तीसरे पायदान पर आई Honda की Shine
होंडा की ओर से Shine को भी कम दाम के साथ बेहतरीन इंजन और फीचर्स के साथ लाया जाता है। कंपनी की इस बाइक को बीते महीने में 142751 ग्राहकों ने खरीदा। इससे पहले April 2023 में इसकी कुल 89261 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
अगले नंबर पर आई हीरो HF Dlx
इस लिस्‍ट में अगले नंबर पर हीरो की ओर से HF डीलक्‍स बाइक रही। कंपनी की इस बाइक की अप्रैल 2024 में कुल 97048 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल April महीने में इसकी कुल 78700 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।
पांचवें पायदान पर रही TVS Raider
टीवीएस की Raider बाइक को भी बीते महीने में 51098 ग्राहकों ने खरीदा। इससे पहले April 2023 के दौरान इस बाइक की कुल बिक्री 31491 यूनिट्स की रही थी।
कैसा रहा अन्‍य बाइक्‍स का हाल
टॉप-5 के अलावा टॉप-10 बाइक्‍स की लिस्‍ट में अगला नंबर TVS Apache का रहा। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने में 45520 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद 44054 यूनिट्स के साथ Bajaj Platina, 29476 यूनिट्स के साथ रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक 350, 25889 यूनिट्स के साथ होंडा यूनिकॉर्न और 25751 यूूनिट्स के साथ Hero Passion का नंबर रहा।
Next Story