ट्रंप की टैरिफ नीति से यूरोपीय कंपनियों में US निवेश को लेकर संकोच

World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अस्थिर टैरिफ नीति के चलते कई छोटी यूरोपीय कंपनियां अमेरिका में अपने विस्तार पर पुनर्विचार कर रही हैं। स्टील, कार, कॉन्याक और सैंडल जैसे उत्पादों पर टैरिफ लगाकर ट्रंप विदेशी कंपनियों को अमेरिका में निवेश के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। हालांकि, बार-बार हो रही नीतिगत बदलावों और छूटों से छोटी कंपनियों में असमंजस बढ़ा है।
इटली की यूरोग्रुप लैमिनेशन फिलहाल मैक्सिको के प्लांट से अमेरिकी कंपनियों को स्टील पार्ट्स भेजती है, जिस पर कोई टैरिफ नहीं है। लेकिन अगर उत्पादन अमेरिका शिफ्ट किया जाए, तो वहां खास स्टील पर टैरिफ और उच्च मज़दूरी लागत का सामना करना पड़ेगा।
जर्मन कंपनी ईबीएम-पैप्स्ट ने अमेरिका में नई फैक्ट्री की योजना रोक दी है, क्योंकि मौजूदा हालात और संभावित मंदी के खतरे को देखते हुए मांग में बदलाव हो सकता है। जर्मनी और इटली की छोटी और मझोली कंपनियों का मानना है कि ट्रंप की संरक्षणवादी नीति से वे अमेरिका में निवेश के बजाय पीछे हट सकती हैं।





