व्यापार

ये पांच सरकारी मोबाइल ऐप आप के लिए बेहद जरुरी, यहां देखें लिस्ट

Khushboo Dhruw
17 May 2021 7:32 AM GMT
ये पांच सरकारी मोबाइल ऐप आप के लिए बेहद जरुरी, यहां देखें लिस्ट
x
भारत सरकार देशवासियों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर पर ज्यादा जोर दे रही है।

भारत सरकार देशवासियों को डिजिटली सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी सेक्टर पर ज्यादा जोर दे रही है। यही वजह है कि बीते दो से तीन साल में काफी संख्या में सरकारी मोबाइल ऐप लॉन्च हुए हैं। इनमें My Gov, UMANG और आरोग्य सेतु जैसे मोबाइल ऐप शामिल हैं। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं टॉप-5 सरकारी मोबाइल ऐप के बारे में...

My Gov ऐप
केंद्र सरकार ने इस मोबाइल ऐप को केवल देशवासियों के लिए लॉन्च किया है। आप इस ऐप के जरिए विभागों और मंत्रालयों को सुझाव दे सकते हैं। साथ ही आप सरकारी विभागों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
UMANG ऐप
उमंग बहुत काम का ऐप है। इस मोबाइल ऐप में आपको एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड, पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट की सेवा मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मोबाइल ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी और नैशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने साथ मिलकर तैयार किया है।
MPassport ऐप
एम-पासपोर्ट ऐप के जरिए आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप में आपको पासपोर्ट से संबंधित तमाम जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करने से लेकर पासपोर्ट की लोकेशन तक ट्रैक कर सकते हैं।
mParivahan ऐप
आपको इस मोबाइल ऐप से ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। आप यहां रजिस्टर्ड बाइक और कार की डीटेल देख सकते हैं। साथ ही आप इस मोबाइल ऐप की सहायता से कार और बाइक के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी भी बना सकते हैं।



Next Story