व्यापार

Tata Group: इस शाही परिवार के पास है टाटा संस का एक शेयर

Ritik Patel
21 Jun 2024 2:27 PM GMT
Tata Group: इस शाही परिवार के पास है टाटा संस का एक शेयर
x
Tata Group: टाटा ग्रुप का बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है। यह देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इसकी दो दर्जन से ज्यादा लिस्टेड कंपनियां हैं। ग्रुप को होल्डिंग कंपनी टाटा संस है। इस कंपनी का एक शेयर गुजरात के एक Royal Familyके पास है। टाटा ग्रुप (Tata Group) देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका मार्केट कैप पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा है। इसकी होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) में 66% हिस्सेदारी परोपकारी ट्रस्टों के पास है। साथ ही कंपनी की 12.87% टाटा ग्रुप की कंपनियों के पास, 18.4% हिस्सेदारी मिस्त्री परिवार के पास, 0.83% रतन टाटा के पास, 0.81% जिम्मी टाटा के पास और 1.21% हिस्सेदारी अन्य के पास है। लिस्टेड कंपनियों के लिए एक फीसदी से कम हिस्सेदारी वाले निवेशकों के नामों का खुलासा करना जरूरी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा संस का एक शेयर गुजरात के एक शाही घराने के पास है।
गुजरात की एक रियासत छोटा उदयपुर के महारावल विरेंद्रसिंहजी चौहान के पास टाटा संस का एक शेयर था। साल 2005 में उनकी मौत के बाद यह शेयर उनके वंशजों को मिल गया। एक मीडिया रिपोर्ट में विरेंद्रसिंहजी चौहान के बेटे जय प्रताप के हवाले से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की टाटा संस की जेआरडी टाटा से करीबी थी। 1980 के दशक में विरेंद्रसिंहजी को टाटा संस के 12 या 13 शेयर अलॉट हुए। 1998 में विरेंद्रसिंहजी ने बेंगलुरु में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनस शुरू किया और जरूरी पैसा जुटाने के लिए टाटा संस के शेयर बेच दिए। लेकिन उन्होंने एक शेयर अपने पास रखा। यह शेयर आज भी उनके परिवार के पास रखा हुआ है।
टाटा ग्रुप देश के सबसे पुराने Industrial houses में से एक है। साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इसके पास दो दर्जन से ज्यादा लिस्टेड कंपनियां हैं। इसका बिजनस नमक से लेकर स्टील तक फैला है। इनमें ड्यूरेबल्स, फाइनेंस, Automotive, Telecom और मीडिया, लाइफस्टाइल, फूड एंड बेवरेजेज, टेक्नोलॉजी, रिटेल एंड ई-कॉमर्स, ट्रैवल, इन्फ्रा, मेटल और एयरोस्पेस शामिल हैं। ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 365 अरब डॉलर से अधिक है। टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। टाटा ग्रुप की कंपनियों ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में लिस्‍ट हुई टाटा टेक्नोलॉजीज समेत टाटा ग्रुप का आठ कंपनियों ने एक साल में अपनी वैल्‍यू दोगुनी कर ली है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story