व्यापार

Suzuki e-Access Vs Ather Rizta : कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट

Dolly
9 Jun 2025 2:52 PM IST
Suzuki e-Access Vs Ather Rizta : कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट
x
Business व्यापार : भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट अब केवल स्टार्टअप्स तक सीमित नहीं रह गया है। Ola Electric और Ather Energy जैसे ब्रांड्स के बाद अब बड़े पारंपरिक निर्माता जैसे TVS, Bajaj, Honda और Suzuki भी इस बाजार में उतर चुके हैं।
Suzuki की ओर से e Access 2025 के जून महीने में लॉन्च होने जा रहा है, जो Ather Rizta को सीधी टक्कर देगा। आइए दोनों स्कूटर्स के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत पर एक नजर डालते हैं। Suzuki e Access की कीमत फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
Ather Rizta तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1.11 लाख रुपये से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Suzuki e Access में 3.07 kWh की बैटरी दी गई है, जो 5.49 bhp की पीक पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 71 kmph है और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 95 किमी की रेंज देता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 6.42 घंटे का समय लगता है।
Ather Rizta दो बैटरी विकल्पों, 2.9 kWh और 3.7 kWh में आता है। ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 123 किमी से 160 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है। अगर आपकी प्राथमिकता लंबी रेंज और तेज स्पीड है, तो Ather Rizta बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर Suzuki e Access को कंपनी कम कीमत पर लॉन्च करती है तो यह भी एक मजबूत विकल्प बन सकता है। हालांकि, रेंज के लिहाज से एथर रिज्टा ई-एक्सेस से कहीं ज्यादा आगे है।
Next Story