व्यापार

"Stellantis भारत में Leapmotor की इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने की तैयारी में

Riyaz Ansari
25 April 2025 7:44 PM IST
Stellantis भारत में Leapmotor की इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने की तैयारी में
x

New Delhi नई दिल्ली: दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Stellantis, चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Leapmotor के साथ मिलकर भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की तैयारी में है। इस साल के अंत तक ये गाड़ियां भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं। यह जानकारी Stellantis और Leapmotor की जॉइंट वेंचर कंपनी के CEO टिआंशु शिन ने दी है।

उन्होंने बताया कि भारत का ऑटो बाजार काफी बड़ा है और इसमें काफी संभावनाएं हैं। हालांकि, भारत में मुनाफा कमाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जैसा कि Leapmotor के CEO झू जियांगमिंग ने कहा।

Stellantis पहले से ही भारत के तमिलनाडु में Citroen ब्रांड के तहत EV का निर्माण कर रही है। कंपनी की योजना Leapmotor के EV मॉडल भारत में बेचना है, लेकिन यह तय नहीं है कि गाड़ियां चीन से आएंगी या भारत में असेंबल होंगी।

Leapmotor का नया B10 इलेक्ट्रिक SUV चर्चा में है, जो स्मार्ट ड्राइविंग और LiDAR तकनीक के साथ महज़ $18,000 में उपलब्ध है। Stellantis ने 2023 में Leapmotor में 21% हिस्सेदारी भी खरीदी थी


Next Story