
New Delhi नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत इस्पात, ऑटो कलपुर्जे और फार्मास्यूटिकल्स पर एक निश्चित सीमा तक शून्य आयात शुल्क का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव हाल ही में वॉशिंगटन में हुई व्यापारिक बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दिया, जिससे इस साल के अंत तक एक प्रारंभिक व्यापार समझौते की दिशा में प्रगति हो सके।
प्रस्ताव के अनुसार, यदि तय मात्रा से अधिक आयात होता है तो उस पर सामान्य आयात शुल्क लागू होगा। यह पहल अमेरिका के साथ टैरिफ टकराव की स्थिति को टालने और आर्थिक सहयोग को गति देने की दिशा में एक रणनीतिक प्रयास मानी जा रही है।
वहीं, अमेरिका ने भारत से क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) से जुड़ी चिंताओं को भी स्पष्ट करने की मांग की है। अमेरिका का मानना है कि ये आदेश उसके निर्यातकों के लिए गैर-शुल्क बाधा बनते हैं।





