व्यापार

एयर इंडिया ने खरीदे छह Boeing 777 विमान

Riyaz Ansari
5 May 2025 8:15 PM IST
एयर इंडिया ने खरीदे छह Boeing 777 विमान
x

New Delhi नई दिल्ली: एयर इंडिया ने लंबे समय से लीज पर चल रहे छह Boeing 777-300ER विमानों का ओनरशिप अपने हाथ में ले लिया है। यह खरीद पिछले सात वर्षों में इस श्रेणी के विमानों की पहली बड़ी खरीद है। इन विमानों को पहले एतिहाद एयरवेज संचालित कर रही थी और इन्हें अब एयर इंडिया की सहायक कंपनी AI Fleet Services Ltd के माध्यम से अधिग्रहित किया गया है।

यह निर्णय उस समय आया है जब एयर इंडिया पुरानी वाइड-बॉडी उड़ानों के आधुनिकीकरण और डिलीवरी में देरी जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। एयरलाइन का $400 मिलियन का रीफिट प्रोग्राम भी प्रगति पर है, जिसके तहत 67 विमानों को नया रूप दिया जा रहा है।

इन Boeing 777 विमानों में फर्स्ट, बिज़नेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी जैसी चार श्रेणियाँ हैं, और ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए उपयुक्त हैं। टाटा समूह के तहत एयर इंडिया ने अब तक कुल 570 नए विमानों का ऑर्डर दिया है

Next Story
null