व्यापार

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आज क्या हुआ बदलाव

Sarita
26 Nov 2025 8:27 AM IST
Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आज क्या हुआ बदलाव
x
Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट बुधवार (26 नवंबर) को थम गई। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को WTI क्रूड की कीमतें $0.08 यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर $58.03 प्रति बैरल पर पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें $0.10 यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर $62.58 प्रति बैरल पर पहुंच गईं।
नोएडा और लखनऊ समेत कई शहरों में तेल सस्ता हुआ:
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर अपडेट की गई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 27-31 पैसे घटकर 94.85 रुपये और 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गईं। भुवनेश्वर में पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 100.97 रुपये और डीजल 37 पैसे सस्ता होकर 92.55 रुपये प्रति लीटर हो गया। इस बीच, लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे घटकर ₹94.69 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत 17 पैसे घटकर ₹87.81 प्रति लीटर हो गई।
आजमगढ़ में पेट्रोल की कीमत 40 पैसे घटकर ₹95.22 और डीज़ल की कीमत 38 पैसे घटकर ₹88.39 प्रति लीटर हो गई। प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 25 पैसे घटकर ₹95.33 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत 28 पैसे घटकर ₹88.51 प्रति लीटर हो गई।
जानें कहां बढ़े तेल के दाम:
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे बढ़कर ₹107.48 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत 30 पैसे बढ़कर ₹96.48 प्रति लीटर हो गई। आगरा में पेट्रोल की कीमत 4 पैसे बढ़कर ₹94.61 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत 5 पैसे बढ़कर ₹87.69 प्रति लीटर हो गई। वहीं अलीगढ़ में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर ₹95.05 और डीज़ल 26 पैसे महंगा होकर ₹88.19 प्रति लीटर हो गया है।
Next Story