व्यापार

Petrol Diesel Price Today: नए साल पर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता,जानें आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट

Sarita
1 Jan 2026 9:02 AM IST
Petrol Diesel Price Today: नए साल पर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता,जानें आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट
x
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. इस दौरान डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतें कम हो गईं. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव दर्ज किया गया. आज यानी गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.53 डॉलर यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 57.42 डॉलर प्रति बैरल हो गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 डॉलर यानी 0.78 फीसदी सस्ता होकर 60.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गय|
रोजाना सुबह 6 बजे लागू होते हैं तेल के नए रेट
बता दें कि देश की तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में हुए बदलाव पर आधारित होती हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए बदलाव का असर आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन को भी प्रभावित करता है. ईंधन के नए दाम हर दिन सुबह छह बजे से ही लागू हो जाते हैं|
दिल्ली-मुंबई समेत चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर (City) पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली 97.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.41 92.02
चेन्नई 100.90 92.49
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
शहर (City) पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)
नोएडा 95.12 88.29
गाजियाबाद 94.64 87.74
गुरुग्राम 95.36 87.82
जयपुर 104.38 89.90
पटना 105.58 91.82
भोपाल 106.28 91.68
लखनऊ 94.69 87.81
बेंगलुरू 103.06 91.09
चंडीगढ़ 94.30 82.45
हैदराबाद 107.50 95.70
Next Story