
x
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हर दिन बदलाव हो रहा है। बुधवार को भी वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बदलाव हुआ। इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया। हालांकि, चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वैश्विक बाजार में, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत बुधवार को 0.07 डॉलर यानी 0.11 प्रतिशत घटकर 63.10 डॉलर प्रति बैरल हो गई। जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.03 प्रतिशत घटकर 66.10 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
देश के इन शहरों में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा
दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़कर 94.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे महंगा होकर 95.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की कीमत 20 पैसे बढ़कर 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि यहां डीजल की कीमत 13 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
यहां तेल हुआ सस्ता
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 55 पैसे घटकर 105.56 रुपये प्रति लीटर हो गई। जबकि यहां डीजल की कीमत 52 पैसे घटकर 91.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, भुवनेश्वर में पेट्रोल 39 पैसे सस्ता होकर 101.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल की कीमत 37 पैसे घटकर 92.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, जयपुर में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे घटकर 104.41 रुपये और डीजल की कीमत 28 पैसे घटकर 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
चार प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें
दिल्ली और मुंबई समेत चार प्रमुख महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
TagsPetrol Diesel Priceपेट्रोलडीजलकीमतेंPetrol Diesel PricePetrolDieselPrices जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





