व्यापार

12 घंटों के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल

Apurva Srivastav
8 May 2024 10:31 AM IST
12 घंटों के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट हुई कैंसिल
x
नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की 70 से ज्यादा फ्लाइट मंगलवार रात से आज सुबह तक कैंसिल या डिले हो गई। इस मामले की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने विमानन सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर ने आखिरी मौके पर Sick Leave ले ली।
अब इस मामले की जांच सिविल एवियेशन अथॉरिटी कर रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा
इसके आगे वह कहते हैं कि हम इसके लिए अपने मेहमानों से माफी मांगते हैं। रद्दीकरण से प्रभावित मेहमानों को पूर्ण धन-वापसी या किसी अन्य तिथि के लिए मानार्थ पुनर्निर्धारण की पेशकश की जाएगी। आज हमारे साथ उड़ान भरने वाले मेहमानों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले यह जांच लें कि उनकी उड़ान प्रभावित हुई है या नहीं।
Next Story