व्यापार
होली के दिन इस समय तक बंद रहेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया अपडेट
Apurva Srivastav
24 March 2024 3:45 AM GMT
![होली के दिन इस समय तक बंद रहेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया अपडेट होली के दिन इस समय तक बंद रहेगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया अपडेट](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/24/3619877-untitled-14-copy.webp)
x
नई दिल्ली : होली के दिन यानी 25 मार्च दिन सोमवार को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है।
क्या है नई टाइमिंग?
डीएमआरसी ने बताया कि होली के अवसर पर यानी 25 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। हालांकि, मेट्रो सेवाएं सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक निलंबित रहेंगी और उसके बाद ही उपलब्ध होंगी।
आइटीओ व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन खुले
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को बंद रहे आइटीओ व लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे खुल गए। इससे दोनों स्टेशनों से यात्रियों का आवागमन शुरू हो सका।
यात्रियों को राहत मिली है। शुक्रवार को आइटीओ मेट्रो स्टेशन सुबह आठ बजे से पूरे दिन बंद रहा था। इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन भी दोपहर करीब 2:45 बजे के बाद बंद हो गया था। दोनों स्टेशनों से यात्रियों का आवागमन बंद था। (राब्यू)
होली के चलते 25 मार्च को दो बजे तक बंद रहेंगी बसें
होली (दुलहैंडी यानी रंग वाले दिन) पर 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा स्थगित रहेगी।इसके बाद शाम की पाली में यात्रियों की कमी को देखते हुए सीएनजी व इलेक्ट्रिक डिपो की बसों के कुल एक्टिव फ्लीट की 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतरेंगी।
डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि होली (होलिका दहन) का पर्व दिनांक 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा, इस दिन रविवार होने के कारण सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों की आउट शैडिंग में कोई बदलाव नही किया गया है।उन्होंने बताया कि बस रूट संबंधित या अन्य किसी भी जानकारी के लिए कृपया डीटीसी काल सेंटर में दूरभाष सं0 011-41400400 एवं 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं।
Tagsहोलीसमयमेट्रोDMRC अपडेटHoliTimingsMetroDMRC Updatesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Apurva Srivastav Apurva Srivastav](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Apurva Srivastav
Next Story