
World वर्ल्ड; अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित नेवार्क एयरपोर्ट पर पिछले आठ दिनों से जारी उड़ानों में भारी देरी और रद्दीकरण की घटनाओं को लेकर सीनेट डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने सोमवार को गंभीर जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह संकट पुरानी तकनीक और एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों की भारी कमी के कारण हुआ है।
शूमर ने आरोप लगाया कि "2025 में भी हम 1990 की तकनीक पर निर्भर हैं," और यह फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर जनरल से इस मामले की जांच करने को कहा है ताकि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो।
FAA के अनुसार, 28 अप्रैल को रडार और संचार में आई खराबी के कारण नेवार्क एयरस्पेस पर नजर रखने वाले कंट्रोलर्स ने नियंत्रण खो दिया था। यूनाइटेड एयरलाइंस ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने नेवार्क से रोज़ाना 35 उड़ानें रद्द कर दी हैं, और अब केवल 293 उड़ानों का संचालन कर रही है, जबकि पहले यह संख्या 440 थी।





