व्यापार

जाने यूजर्स के लिए कौन से नए फीचर्स ला रहा है ट्विटर

Apurva Srivastav
10 Jan 2023 7:15 PM IST
जाने यूजर्स के लिए कौन से नए फीचर्स ला रहा है ट्विटर
x
सा की नाम से ही साफ है इससे यूजर्स किसी ट्वीट को सेव करके रख सकते हैं। बाद में इसका इस्तेमाल कर ट्वीट को देखा

एलन मस्क ने जबसे ट्विटर को अपने अधीन किया है तबसे समय समय पर वो लगातार माइक्रोब्लॉगिंग ट्विटर साइट पर बदलाव कर रहें हैं। अब एक बार फिर मस्क ने twitter पर नए फीचर लाने का ऐलान किया है। मस्क ने ट्विटर के नए फीचर की जानकारी भी लोंगो के बीच साझा की है और बताया कि नया फीचर लोंगो के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है।(Twitter New Feature) तो आइए आपको बिना किसी देरी के मस्क के नए फीचर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं कि क्या खास होगा इस नए फीचर में।


ट्विटर के नए फीचर में यूजर्स लॉन्ग फॉर्म ट्वीट कर पाएंगे। इसके अलावा यूआई में बदलाव से यूजर्स का एक्सपीरिएंस भी बेहतर बनेगा। इसके साथ कंपनी यूजर्स को रेकमेंडेड और फॉलो ट्वीट के बीच स्वाइप करने का ऑप्शन देगी। इससे यूजर्स सिंपल लेफ्ट या राइट स्वाइप जेस्चर से रेकमेंडेड और फॉलो ट्वीट में स्विच कर सकते हैं। इस डिजाइन को इस हफ्ते के आखिरी में जारी किया जाएगा।

इतना ही नहीं कंपनी बुकमार्क फीचर को भी इम्प्रूव करेगी। जैसा की नाम से ही साफ है इससे यूजर्स किसी ट्वीट को सेव करके रख सकते हैं। बाद में इसका इस्तेमाल कर ट्वीट को देखा जा सकता है। फिलहाल अभी इस फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर को किसी ट्वीट के शेयर बटन पर क्लिक करना होता है।


{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story