व्यापार

जानें सोने चांदी का ताजा भाव

Apurva Srivastav
1 May 2024 10:54 AM IST
जानें सोने चांदी का ताजा भाव
x
नई दिल्ली : आज मई की पहली तारीख को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले ताजा भाव जान लें। आज 1 मई 2024 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। आज बुधवार सोने के भाव में 1090 रुपए प्रति 10 ग्राम तो चांदी में 500 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 71000 और चांदी के रेट 83000 के पार पहुंच गए है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….
सोने- चांदी का आज का ताजा भाव
आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 1 मई 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 65, 700 , 24 कैरेट के दाम 71,660 और 18 ग्राम 53760 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी का भाव 83,000 रुपए चल रहा है।
18 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 53760/- रुपये, कोलकाता -मुंबई सराफा बाजार में 53630/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 54,350/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 65 ,400/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 65, 700/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 65, 550/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71, 400 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 71, 660/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 71, 510/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 72, 380/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
आज का चांदी का ताजा भाव
जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 83, 000/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 86, 500/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 83,000 रुपए चल रही है।
गोल्ड खरीदने जा रहे है तो पहले जान लें ये बातें
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
Next Story