व्यापार

दो जून से आईआरसीटीसी कराएगा हिमाचल की सैर, जानें पैकेज रेट

Sarita
6 May 2022 12:10 PM IST
IRCTC will conduct Himachal tour from June 2, know package rate
x

फाइल फोटो 

गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल की खूबसूरती देखने का मौका आ गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल की खूबसूरती देखने का मौका आ गया है। अगले माह आईआरसीटीसी दो जून से हिमाचल की सैर कराने जा रहा है। आगामी दो जून से कुल्लू मनाली, सोलंग, रोहतांग, शिमला की हवाई यात्रा कराएगा।

यह यात्रा दो जून से शुरू होकर छह दिन और सात रात के लिए होगा। इस यात्रा का पैकेज 32 हजार 600 रूपये तय किया गया है। यात्रियों को लखनऊ से हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। हवाई यात्रा के जरिए लखनऊ से चंडीगढ़, शिमला, कुफरी होकर हिमाचल पहुंच सकेंगे। इस यात्रा पर जाने वाले इच्छुक लोग आईआरसीटीसी की बेवसाइट अथवा गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही आईआरसीटीसी 19 जून से लखनऊ से नेपाल की यात्रा कराएगा। यह यात्रा छह दिनों के लिए होगी। इसके लिए प्रति यात्री 39 हजार रुपए देना होगा।
Next Story