व्यापार

Gold Silver Price: आज फिर सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जाने 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Sarita
22 July 2021 10:21 AM IST
Gold Silver Price: आज फिर सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जाने 10 ग्राम गोल्ड का भाव
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट और महंगाई की चिंता के बीच सोना और चांदी के रेट में बहुत ज्यादा अस्थिरता है. किसी दिन इसमें तेजी देखी जाती है तो किसी दिन इसकी कीमत पर दबाव रहता है. शेयर बाजार में तेजी के बीच आज सोने की कीमत (Gold rate today) पर दबाव दिख रहा है. MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना सुबह के 10 बजे 106 रुपए की गिरावट के साथ 47467 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. उसी तरह अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 93 रुपए की गिरावट के साथ 47783 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमत पर दबाव दिख रहा है. इस समय यह 0.26 फीसदी की गिरावट (4.70 डॉलर) के साथ 1,798.70 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था. चांदी पर भी दबाव दिख रहा है और यह 25.25 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 112 रुपए की गिरावट (Silver price today) के साथ 67025 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. उसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 82 रुपए की गिरावट के साथ 68281 रुपए प्रत किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी.


Next Story