व्यापार

Gold rate today: डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से सोना-चांदी पर आया दबाव, जानें कितनी हुई 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Sarita
13 July 2021 11:39 AM IST
Gold rate today:  डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से सोना-चांदी पर आया दबाव, जानें कितनी हुई 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
x

फाइल फोटो 

डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से सोना-चांदी की कीमत) पर दबाव दिख रहा है. आज सुबह सोना तेजी के साथ खुला लेकिन फिर उसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से सोना-चांदी की कीमत (Gold Silver price) पर दबाव दिख रहा है. आज सुबह सोना तेजी के साथ खुला लेकिन फिर उसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई. सुबह के 11 बजे MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना महज 20 रुपए की तेजी (Gold latest price) के साथ 47794 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 53 रुपए की तेजी के साथ 48100 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 74.44 के स्तर पर खुला. सोमवार को रुपए में 6 पैसे की तेजी दर्ज की गई थी. इस समय इंटरनेशनल मार्केट में सोने में तेजी (Gold rate international market) देखी जा रही है. इस समय सोना 4.40 डॉलर की तेजी (+0.24%) के साथ 1,810.30 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
डोमेस्टिक मार्केट में इस समय चांदी पर भी दबाव दिख रहा है. सितंबर डिलिवरी वाली चांदी (Silver latest price) इस समय 26 रुपए की गिरावट के साथ 69349 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 3 रुपए की गिरावट के साथ 70650 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में तेजी देखी जा रही है. यह 0.096 डॉलर की तेजी (+0.37%) के साथ 26.335 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी.
रुपए के मुकाबले डॉलर में कमजोरी के कारण सप्ताह के पहले दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 169 रुपए की गिरावट आई थी और इसका क्लोजिंग भाव 46,796 रुपए था. उसी तरह चांदी 300 रुपए की गिरावट के साथ 67,611 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. शुक्रवार को सोना 46,965 के स्तर पर और चांदी 67,911 रुपए के स्तर पर बंद हुई थी.


Next Story