व्यापार

Gold Price Today, 16 September 2021: सोना हुआ सस्ता! चांदी की कीमत बढ़ी, जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Sarita
16 Sept 2021 11:00 AM IST
Gold Price Today, 16 September 2021: सोना हुआ सस्ता! चांदी की कीमत बढ़ी, जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट
x

फाइल फोटो 

MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा में आज भी सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है. सोना वायदा 46800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ही कारोबार कर रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा में आज भी सुस्ती के साथ शुरुआत हुई है. सोना वायदा 46800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ही कारोबार कर रहा है. कल सोना वायदा में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. सोना वायदा बुधवार को पूरे दिन सुस्ती के साथ कारोबार करता दिखा, लेकिन इंट्राडे में ये 47200 के ऊपर भी गया. इस हफ्ते सोना अबतक 47,000 के नीचे ही बंद हो रहा है.

इस हफ्ते सोने की चाल (13 सितंबर-17 सितंबर)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 46908/10 ग्राम
मंगलवार 46860/10 ग्राम
बुधवार 46896/10 ग्राम
गुरुवार 46800/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)
बीते हफ्ते सोने की चाल (6 सितंबर-10 सितंबर)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 47425/10 ग्राम
मंगलवार 46939/10 ग्राम
बुधवार 47038/10 ग्राम
गुरुवार 46973/10 ग्राम
शुक्रवार 46806/10 ग्राम
दो हफ्ते पहले सोने की चाल (30 अगस्त-3 सितंबर)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 47164/10 ग्राम
मंगलवार 47120/10 ग्राम
बुधवार 47068/10 ग्राम
गुरुवार 46991/10 ग्राम
शुक्रवार 47524/10 ग्राम
सोना उच्चतम स्तर से करीब 9400 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 46800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9400 रुपये सस्ता मिल रहा है.
MCX पर चांदी की चाल
अब बात चांदी की, चांदी का दिसंबर वायदा बुधवार को काफी उतार चढ़ाव के साथ बंद हुआ. चांदी वायदा बुधवार को 330 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि इंट्राडे के दौरान चांदी वायदा 63,000 के नीचे नहीं फिसला. आज चांदी वायदा हल्की बढ़त के साथ खुला है. भाव अभी 63400 रुपये के ऊपर बने हुए हैं.
बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX दिसंबर वायदा)
सोमवार 65292/किलो
मंगलवार 64621/किलो
बुधवार 64183/किलो
गुरुवार 64150/किलो
शुक्रवार 63592/किलो
चांदी अपने उच्चतम स्तर से 16580 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का दिसंबर वायदा 63400 रुपये प्रति किलो पर है.
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें हल्की महंगी हुई. बुधवार को सोना 47255 रुपये पर बिका, जबकि मंगलवार को 47017 रुपये प्रति 10 ग्राम थे, चांदी भी बुधवार को 63081 रुपये प्रति किलो पर बिकी, जबकि मंगलवार को रेट 62806 रुपये प्रति किलो था.


Next Story