व्यापार

Gold Price Today, 12 July 2021: सोना हुआ सस्ता, 8500 रुपये तक मिल रहा है, चांदी के रेट में भारी कमी, जानें आज का रेट

Sarita
12 July 2021 11:39 AM IST
Gold Price Today, 12 July 2021: सोना हुआ सस्ता, 8500 रुपये तक मिल रहा है, चांदी के रेट में भारी कमी, जानें आज का रेट
x

फाइल फोटो 

बीते हफ्ते सोना और चांदी वायदा में काफी उतार चढ़ा के साथ कारोबार हुआ था. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आज खरीद सकते हैं क्योंकि सोना वायदा आधा परसेंट से ज्यादा गिरा हुआ है. चांदी वायदा में भी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीते हफ्ते सोना और चांदी वायदा में काफी उतार चढ़ा के साथ कारोबार हुआ था. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आज खरीद सकते हैं क्योंकि सोना वायदा आधा परसेंट से ज्यादा गिरा हुआ है. चांदी वायदा में भी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है.

MCX Gold: शुक्रवार को सोने के जुलाई वायदा में काफी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ, अंत में सोना 190 रुपये की बढ़त पर 47923 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. आज कारोबारी हफ्ते के पहले सोना वायदा 300 रुपये की गिरावट के साथ खुला है. सोना वायदा 47620 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते सोमवार से सोना 320 रुपये महंगा हुआ है.
बीते हफ्ते सोने की चाल (5-9 जुलाई)
दिन सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार 47299/10 ग्राम
मंगलवार 47684/10 ग्राम
बुधवार 47910/10 ग्राम
गुरुवार 47721/10 ग्राम
शुक्रवार 47923/10 ग्राम
सोना उच्चतम स्तर से करीब 8500 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47620 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8500 रुपये सस्ता मिल रहा है.
MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा भी शुक्रवार को अच्छी तेजी पर बंद हुआ था, लेकिन आज इसमें 450 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है. ये एक बार फिर 69000 के नीचे फिसल गया है. फिलहाल ये 68860 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार 70039/किलो
मंगलवार 69512/किलो
बुधवार 69365/किलो
गुरुवार 68962/किलो
शुक्रवार 69297/किलो
चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11120 रुपये सस्ती
MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा भी शुक्रवार को अच्छी तेजी पर बंद हुआ था, लेकिन आज इसमें 450 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है. ये एक बार फिर 69000 के नीचे फिसल गया है. फिलहाल ये 68860 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते सोमवार को चांदी ने 70,000 के ऊपर क्लोजिंग दी थी, तब से चांदी 70,000 के लेवल के नीचे ही बंद हो रही है.


Next Story