व्यापार

Gold Price: सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 1 लाख के पार

Tara Tandi
22 April 2025 4:23 PM IST
Gold Price: सोने की कीमत ने रचा इतिहास, पहली बार 1 लाख के पार
x
Gold Price : सोना ने मंगलवार को नया ऑल-टाइम हाई बनाया और पहली बार कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 96,670 रुपये था, जो दिखाता है कि बीते 24 घंटे में सोने की कीमत में 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट्स 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह फेड रेट कट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बीच मतभेद होना है। वहीं, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। सोने का भाव 3,480 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जो सोने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
Next Story