व्यापार

सोने-चांदी के कीमत मे भारी गिरावट, खरीदारी के लिए यह सुनहरा मौका

Khushboo Dhruw
5 March 2021 1:11 PM GMT
सोने-चांदी के कीमत मे भारी गिरावट, खरीदारी के लिए यह सुनहरा मौका
x
यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ।

सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 421 रुपये सस्ता होकर 44422 रुपये पर खुला और 44516 पर बंद हुआ। वहीं, चांदी में आज सुबह बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज 1360 रुपये प्रति किलो गिरकर 64766 रुपये पर खुली और थोड़ा सुधरते हुए 65128 पर बंद हुई। वहीं एमसीएक्स पर भी सोने की रंगत उड़ी रही। यहां सोना नुकासान के साथ 44,381 पर पर बंद हुआ। इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

5 मार्च 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
शाम का रेट
धातु 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 44516 44843 -327
Gold 995 (23 कैरेट) 44338 44663 -325
Gold 916 (22 कैरेट) 40777 41076 -299
Gold 750 (18 कैरेट) 33387 33632 -245
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26042 26233 -191
Silver 999 65128 Rs/Kg 66126 Rs/Kg -998 Rs/Kg
कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 160 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,381 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,200 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,692.70 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
सुबह का रेट
धातु 5 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 4 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम)
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 44422 44843 -421
Gold 995 (23 कैरेट) 44244 44663 -419
Gold 916 (22 कैरेट) 40691 41076 -385
Gold 750 (18 कैरेट) 33317 33632 -315
Gold 585 ( 14 कैरेट) 25987 26233 -246
Silver 999 64766 Rs/Kg 66126 Rs/Kg -1360 Rs/Kg
खरीदारी के लिए यह सुनहरा मौका है। वहीं निवेश के लिहाज से भी यह बेहतर समय है। सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 से करीब 12000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। सात अगस्त 2020 को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 56254 रुपये था आने वाले दिनों में यह 42500 तक आ सकता है। वहीं चांदी पिछले साल के उच्च रेट 76008 से गिरकर 64766 रुपये पर आ गई है। यानी करीब 10000 रुपये सस्ती हो चुकी है।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


Next Story