व्यापार

Mahindra XUV 400 EV का Facelift जल्द होगा पेश, जानें फीचर्स

Apurva Srivastav
8 May 2024 12:47 PM IST
Mahindra XUV 400 EV का Facelift जल्द होगा पेश, जानें फीचर्स
x
नई दिल्‍ली। Mahindra की ओर से जल्‍द ही XUV 400 EV का Facelift वर्जन पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 3XO के बाद XUV 400 EV Facelift पर क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra XUV 400 EV का Facelift होगा पेश
महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को लॉन्‍च करने के बाद अब जल्‍द ही XUV 400 EV के Facelift वर्जन को भी कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके लिए होमोलॉगेशन दस्‍तावेज की जानकारी सामने आई है। जिसमें इसके और वेरिएंट्स को भी लाने की जानकारी मिल रही है।
कितनी दमदार होगी मोटर
दस्‍तावेज के मुताबिक फेसलिफ्ट वेरिएंट में मौजूदा वेरिएंट की तरह ही 34.5 kWh और 39.4 kWh की क्षमता की एलजीसी सेल बैटरी के विकल्‍प दिए जाएंगे। साथ ही तीसरे विकल्‍प के तौर पर 39.4 kWh क्षमता की फरासिस सेल का विकल्‍प भी मिल सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 150 पीएस की पावर मिलेगी। सिंगल चार्ज में इसे अधिकतम 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा और इसकी टॉप स्‍पीड भी 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
फीचर्स में होगा बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से XUV 400 Facelift में कई फीचर्स को जोड़ेगी। कंपनी की ओर से 3XO में दिए जाने वाले कई फीचर्स को 400 EV Facelift में शामिल किया जा सकता है। जिसमें नई हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर कनेक्टिड टेल लाइट्स, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, कनेक्टिड फीचर्स आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ वेरिएंट्स में सॉफ्ट टच फीचर को भी दिया जा सकता है, जैसे 3XO के कुछ वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।
कितने होंगे वेरिएंट्स
कंपनी की ओर से XUV 400 के मौजूदा वर्जन में EC और EL Pro वेरिएंट को ऑफर किया जाता है। लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी की ओर से EC L, EC L(O), EC LL, EL LL (O), EL LH, EL LH (O), EL PH और EL PH (O) वेरिएंट में लाया जा सकता है।
कितनी होगी लंबी चौड़ी
जानकारी के मुताबिक इसकी लंबाई 4200 एमएम होगी और यह 1821 एमएम चौड़ी होगी। इसका व्‍हीलबेस भी 2600 एमएम का होगा। स्‍काई रैक के साथ इसकी ऊंचाई 1634 एमएम होगी।
Next Story