व्यापार

रोजगार के अवसरों में वृद्धि, ईपीएफओ ने फरवरी में 16.1 लाख सदस्य जोड़े

jantaserishta.com
21 April 2025 5:04 PM IST
रोजगार के अवसरों में वृद्धि, ईपीएफओ ने फरवरी में 16.1 लाख सदस्य जोड़े
x
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को इस साल फरवरी में 16.10 लाख सदस्यों के जुड़ने की जानकारी दी। आधिकारिक बयान के अनुसार, सालाना विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में नेट पे-रोल में 3.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। इसे ईपीएफओ की आउटरीच पहलों से बल मिला है।
आंकड़े बताते हैं कि ईपीएफओ ने फरवरी 2025 में लगभग 7.39 लाख नए सब्सक्राइबर को एनरोल किया, जिसमें सबसे ज्यादा 18-25 आयु के युवाओं का वर्ग है। इस आयु वर्ग में 4.27 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़े, जो महीने में जोड़े गए कुल नए ग्राहकों का 57.71 प्रतिशत है। यह पहले के रुझान के अनुरूप है, जो दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, जो अपनी पहली नौकरी कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है, इसके अलावा, फरवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए नेट पे-रोल वृद्धि लगभग 6.78 लाख है। यह पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 3.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
लगभग 13.18 लाख सदस्य, जो पहले बाहर निकल गए थे, फरवरी 2025 में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। यह आंकड़ा फरवरी 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 11.85 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि इन सदस्यों ने नौकरी बदली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और फाइनल सेटलमेंट के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी सेविंग्स को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना। इस प्रकार इन सदस्यों ने अपने दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण की रक्षा की और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार किया।
फरवरी 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला ग्राहक ईपीएफओ में शामिल हुईं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सालाना आधार पर 1.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा, इस महीने के दौरान नेट फीमेल पे-रोल वृद्धि लगभग 3.37 लाख रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 9.23 प्रतिशत की वृद्धि है।
बयान के अनुसार, महिला सदस्यों की वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है। पे-रोल डेटा का राज्यवार विश्लेषण दर्शाता है कि टॉप पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नेट पे-रोल वृद्धि का लगभग 59.75 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं, जिन्होंने महीने के दौरान कुल लगभग 9.62 लाख नेट पे-रोल जोड़े।
महाराष्ट्र 20.9 प्रतिशत नेट पे-रोल जोड़कर सभी राज्यों में सबसे आगे है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने व्यक्तिगत रूप से महीने के दौरान कुल नेट पे-रोल का 5 प्रतिशत से अधिक जोड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story