व्यापार

सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंची कीमत

jantaserishta.com
21 April 2025 5:03 PM IST
सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंची कीमत
x
नई दिल्ली: सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड हाई बनाया और 24 कैरेट सोने का भाव पहली बार 97,000 रुपये के करीब पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 96,805 रुपये हो गया है, जो कि 97,000 रुपये से मामूली रूप से कम है।
सोने की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और डॉलर की कमजोरी को माना जा रहा है। हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 96,659 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 9,427 रुपये प्रति ग्राम हो गई है।
वहीं, 20 कैरेट और 18 कैरेट की कीमत क्रमश: 8,596 और 7,824 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है और कॉमैक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 3,400 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर के निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रणव मेर ने कहा, "सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह थोड़े समय के लिए 3,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई थी। टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर और बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) की ओर से खरीदारी और भारत में आगामी त्योहारी मांग से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मेर के मुताबिक, "व्यापारियों की नजर अमेरिका और उसके प्रमुख साझेदारों जैसे जापान, यूरोप और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर भी रहेगी, जिससे बाजार की दिशा के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story