
x
Electric Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, यही वजह है कि महिंद्रा, BYD और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा, मारुति सुजुकी भी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कि 2025 में कौन से नए मॉडल धूम मचाने आ रहे हैं और ये नई गाड़ियाँ एक बार चार्ज करने पर कितने किलोमीटर की रेंज देंगी?
BYD Atto 2
गाड़ीवाड़ी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और उम्मीद है कि इस गाड़ी की बिक्री 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह एसयूवी 45.1kWh और 51.1kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है और यह कार एक बार चार्ज करने पर 410 किलोमीटर तक चल सकती है। इस गाड़ी का मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसी गाड़ियों से होगा।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2025 में इस गाड़ी के प्रोडक्शन वर्ज़न की एक झलक दिखाई थी। इस कार का इलेक्ट्रिक अवतार त्योहारी सीज़न के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जबकि ICE वर्ज़न बाद में लॉन्च किया जाएगा। हैरियर ईवी की तरह, इस कार में 65kWh और 75kWh बैटरी विकल्प हो सकते हैं और यह कार एक बार चार्ज करने पर 627 किमी तक आपका साथ दे सकती है।
मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी की ई-विटारा जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहली प्रोडक्शन यूनिट 26 अगस्त को लॉन्च की जाएगी। इस कार को 61.1kWh और 48.9kWh के दो बैटरी विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है और बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज़्यादा की रेंज के साथ आ सकता है।
महिंद्रा XEV 7e
महिंद्रा की यह नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इस कार को 59kWh और 79kWh के दो बैटरी विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है। फुल चार्ज होने पर यह कार 600 किमी से ज़्यादा की रेंज देगी।
TagsElectric Carsभारतइलेक्ट्रिकवाहनElectric CarsIndiaElectricVehicle जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





