व्यापार

Train में कन्फर्म तत्काल टिकट के लिए नहीं होंगे परेशान, इस ट्रिक का करें बस इस्तेमाल

Apurva Srivastav
19 May 2024 4:17 AM GMT
Train में कन्फर्म तत्काल टिकट के लिए नहीं होंगे परेशान, इस ट्रिक का करें बस इस्तेमाल
x
नई दिल्ली। भारत में ट्रेन से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। लंबी यात्रा के लिए ट्रेन का सफर सबसे ज्यादा आरामदायक माना जाता है।यही वजह है कि अक्सर लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए ट्रेन का सफर चुनते हैं। सफर का दिन तय हो तो पहले ही ट्रेन-टिकट बुक कर कंफर्म सीट पाई जा सकती है।
कन्फर्म तत्काल टिकट कैसे पाएं
हालांकि, कई बार किसी इमरजेंसी में तुंरत ट्रेन से जाने की जरूरत होती है। ऐसे में तत्काल टिकट का ऑप्शन काम आता है।
यह कम दूरी के सफर के लिए तो सही विकल्प है लेकिन, लंबी दूरी के लिए टिकट का कंफर्म होना जरूरी बन जाता है। क्या आप जानते हैं एक छोटी-सी ट्रिक के साथ कन्फर्म तत्काल टिकट पाया जा सकता है।
भारतीय रेलवे की ओर से मिलती है ये खास सुविधा
भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को उनका कीमती समय बचाने के लिए मास्टर लिस्ट बनाने का ऑप्शन मिलता है। भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर आकर आप यात्रा से पहले ही इस मास्टर लिस्ट को तैयार कर सकते हैं।
इस मास्टर लिस्ट में उन लोगों की डिटेल्स को पहले ही भर कर रखा जा सकता है, जो अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं।
इस मास्टर लिस्ट में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सारी जानकारियां देनी होती हैं। अगर आप समय पर इस मास्टर लिस्ट को तैयार कर लें तो तत्काल टिकट के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों की डिटेल्स देने में समय की बचत हो जाती है।
तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही ऐड पैसेंजर डिटेल में वन क्लिक के साथ यात्री को जोड़ा जा सकता है। इसके बाद सीधे पेमेंट की जा सकती है।
तत्काल टिकट की बुकिंग समय का रखें ध्यान
एसी कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है। वहीं, स्लीपर कोच के लिए बुकिंग का समय सुबह 11 बजे से शुरू होता है।
मास्टर लिस्ट तैयार कर लेने के बाद बुकिंग समय से 2-3 मिनट पहले ही वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं। बुकिंग शुरू होने के साथ ही मास्टर लिस्ट सेलेक्ट करें और तत्काल में कंफर्म टिकट पाएं।
Next Story