व्यापार
जल्द ही लॉन्च होगी देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार MG Comet
Apurva Srivastav
13 April 2023 12:27 AM IST

x
MG Motor India देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार MG Comet को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। इसके भारत में 19 अप्रैल को पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में कंपनी ने MG Comet का एक टीजर जारी करते हुए इसके इंटीरियर की झलक दिखाई थी। आज कंपनी द्वारा MG Comet का एक और टीजर जारी किया गया है, आइए इसके बारे में बताते हैं।
Floating Twin Display से होगी लैस
कंपनी ने आज फिर से MG Comet का एक टीजर दिखाया है। इसमें कार के इंटीरियर पर Floating Twin Display प्रदर्शित किया गया है। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि डैशबोर्ड पर MG ब्रांडिंग के साथ एसी वेंट हाउसिंग, साइड पैनल और दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं। अगर आप रेडियो स्टेशन बदलना चाहते हैं, फोन कॉल करना चाहते हैं या सेटिंग समायोजित करना चाहते हैं तो बड़े आइकन और अच्छी तरह से लेबल किए गए मेनू की मदद से ये सब आसानी से कर सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी 19 अप्रैल को MG Comet पेश कर सकती है।
MG Comet का इंटीरियर
हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक रूप में MG Comet के इंटीरियर की झलक पेश की थी। इृसके स्टीयरिंग व्हील पर 2-स्पोक डिजाइन के साथ दोनों तरफ कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें एक तरफ क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स और दूसरी ओर मीडिया कंट्रोल्स हे सकते हैं। कार का इंटीरियर लगभग Wuling Air EV जैसा ही है।
बैटरी और रेंज
MG Comet को दो बैटरी पैक विकल्प 20 kWh और 25 kWh के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एक फुल चार्ज पर इन बैटरी पैक की रेंज लगभग 150 किमी और 200 किमी होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में ये कार सिट्रोएन ईसी3 के साथ-साथ टियागो ईवी को भी टक्कर दे सकती है। इससे संबंधित अभी बहुत से खुलासे होने बाकी हैं।
Next Story





