
x
Business बिजनेस: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार यानी आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के दाम घट के 98,880 प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की रफ्तार पर भी अंकुश लगा है। चांदी के भाव घटकर 1,15,092 रुपये प्रति किलो हो गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार वैश्विक बाजारों में सुस्ती के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1400 रूपए पार्टी 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। 99.9 % की शुद्धता वाला सोना 1,01,020 रूपए प्रति तोला के दाल पर बंद हुआ था। राजधानी में बीते दिन सोने के रेट में 1,200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने का मूल्य गिरकर 99,250 रुपये रह गया। एक रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों में 3000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,15,000 रुपए रह गई। बुधवार को चांदी की कीमते अपने ऑल टाईम हाई स्तर पर पहुंच गई थी।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हाजिर सोना 24.35 गिरकर 3,362.88 डॉलर प्रति औंस और चांदी 39.05 डॉलर प्रति औंस पर हो गई।
गिरावट के कारण
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका और उसके प्रमुख व्यापार साझेदारों के बीच सकारात्मक व्यापार समझौतों की खबरों ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को प्रभावित किया, जिसके कारण सोने की कीमत पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर से गिर गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, पिछले महीने व्यापार वार्ताओं में रुकावट के कारण सोने की कीमतें लगातार बढ़ी थीं, लेकिन अब नए समझौतों की घोषणाओं से तनाव कम होने की संभावना के कारण सोने में गिरावट देखी गई है।
आगे क्या?
आने वाले सप्ताह में अमेरिका के फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों को लेकर होने वाले निर्णयों से बाजार पर और असर पड़ सकता है। इस समय, निवेशक ध्यान से इन घटनाक्रमों पर नजर बनाए रखेंगे, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर हो सकती है, लेकिन उन्हें वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों और केंद्रीय बैंकों के निर्णयों पर भी ध्यान देना होगा।
Tagsसोना-चांदी कीमतोंबदलाव नई रेटGold and silver priceschange in new ratesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





