भारत
केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, एडल्ट कंटेंट परोसने वाले ऐप्स बैन
jantaserishta.com
25 July 2025 1:18 PM IST

x
उल्लू ऐप का भी नाम.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पोर्न कंटेंट पर कड़ा एक्शन लेते हुए उल्लू ऐप, ALTT, देसीफ्लिक्स और बिग शॉट्स जैसे कई ऐप्स पर बैन लगा दिया है. इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है.
सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए हैं कि वे देशभर में इस तरह का सॉफ्ट पोर्न कंटेंट दिखाने वाली 25 वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करें. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ये प्लेटफॉर्म आईटी नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं. नियमों का उल्लंघन कर ये प्लेटफॉर्म अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित कर रही थीं, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है.
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायतें मिली थीं कि ये ऐप इरॉटिक वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट कंटेंट पेश कर रही हैं. बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में भी मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने को लेकर 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





