व्यापार

Brave ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट Brave Ark 2-in-1

Gulabi Jagat
9 Feb 2026 10:46 PM IST
Brave ने भारत में लॉन्च किया नया टैबलेट Brave Ark 2-in-1
x
Business: भारतीय टैबलेट मार्केट में देसी कंपनी Brave ने नया प्लेयर पेश किया है। कंपनी ने इस हफ्ते अपना नया टैबलेट Brave Ark 2-in-1 लॉन्च किया है, जो टैबलेट और पीसी दोनों का अनुभव देता है। यह डिवाइस सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है और Amazon से खरीदा जा सकता है।
Brave Ark 2-in-1 में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 12.95-inch की IPS टच स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे एक प्रीमियम अनुभव देने वाले डिवाइस के रूप में पेश किया है, जिसमें टैबलेट और पीसी दोनों का उपयोग संभव है।
कंपनी ने Brave Ark की कीमत 34,999 रुपये तय की है। डिवाइस एक ही कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसके साथ एक स्टायलस भी मिलता है, जिसे कंपनी Brave Ark Pen के नाम से पेश कर रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 12GB RAM और हाई रिफ्रेश रेट के साथ यह टैबलेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके स्टायलस की मदद से इसे डिजिटल नोट्स, ड्रॉइंग और प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Brave Ark 2-in-1 के लॉन्च के साथ भारतीय टैबलेट मार्केट में मुकाबला बढ़ने की उम्मीद है, खासकर प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस टैबलेट सेगमेंट में।
क्या हैं फीचर्स?
Brave Ark 2-in-1 एक कन्वर्टिबल टैबलेट है, जो Android 15 पर काम करता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.95-inch की 2.8K रेज्योलूशन की IPS स्क्रीन मिलती है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 Nits की है, जो एक स्मार्टफोन के मुकाबले कम है.
डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दिया गया है. स्टोरेज को आप माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.
टैबलेट में सिर्फ एक रियर कैमरा मिलता है, जो 13MP का है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5MP का कैमरा दिया है. Brave Ark को पावर देने के लिए 14,550mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 8 स्पीकर और दो माइक्रोफोन मिलते हैं. चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है.
Next Story