व्यापार

अमेरिका की खाड़ी में BP को बड़ा तेल भंडार मिला

Riyaz Ansari
14 April 2025 4:48 PM IST
अमेरिका की खाड़ी में BP को बड़ा तेल भंडार मिला
x

World वर्ल्ड; ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीपी (BP) ने अमेरिका की खाड़ी में ‘फार साउथ’ फील्ड में एक नया तेल भंडार खोजा है। यह खोज लुइसियाना के तट से लगभग 193 किलोमीटर दूर ग्रीन कैन्यन ब्लॉक 584 में की गई है। कंपनी ने बताया कि मुख्य कुएं और एक साइडट्रैक दोनों में तेल मिला है, जिससे वाणिज्यिक स्तर पर उत्पादन की संभावना जताई जा रही है।

बीपी ने कहा है कि वह 2030 तक खाड़ी क्षेत्र में उत्पादन को बढ़ाकर 4 लाख बैरल तेल समतुल्य प्रतिदिन करने की योजना पर काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य दशक के अंत तक वैश्विक उत्पादन को 2.3 से 2.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाना है, और इसे 2035 तक और बढ़ाने की संभावना भी है।

इस परियोजना में बीपी की हिस्सेदारी 57.5% है, जबकि शेष 42.5% हिस्सा शेवरॉन के पास है। बीपी ने इस साल फरवरी में रणनीतिक बदलाव की घोषणा की थी, जिसके तहत नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश घटाकर तेल और गैस उत्पादन पर पुनः ध्यान केंद्रित किया जा रहा है






Next Story