व्यापार

BMW CE 02: यह मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Gulabi Jagat
29 Sep 2024 5:25 PM GMT
BMW CE 02: यह मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
x
BMW बहुत जल्द भारतीय बाजार के लिए अपना मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है और इसका मॉडल BMW CE 02 होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण कंपनी की भारतीय पार्टनर कंपनी TVS करेगी। BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग की तारीख 1 अक्टूबर है।
कंपनी ने इससे पहले भारतीय बाजार के लिए BMW CE 04 स्कूटर लॉन्च किया था, लेकिन इस स्कूटर का निर्माण विदेश में हुआ था। वैसे CE 02 के मामले में ऐसा नहीं है। चूंकि इसे TVS बनाती है, इसलिए इसकी लॉन्च कीमत करीब 5 लाख रुपये होगी। वहीं, BMW CE 04 की कीमत 14.90 लाख रुपये है।
विशेष विवरण
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है- 4 kW और 11 kW। 4 kW वर्जन 5.3 bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 45 kmph तक सीमित है। वहीं, 11 kW वर्जन 14.7 bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 95 kmph तक जाती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावरफुल एयर-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट सीट के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। आगे की तरफ बड़े एलईडी हेडलैंप हैं जो लुक को और भी बेहतर बनाते हैं। सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ यूएसडी फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक दिए गए हैं। स्कूटर में 14 इंच के व्हील दिए गए हैं।
Next Story