व्यापार

Apple ने पेश किया iOS 14.4.2, अब नहीं होगी डिवाइस में सिक्योरिटी की समस्या

Khushboo Dhruw
30 March 2021 12:56 PM GMT
Apple ने पेश किया iOS 14.4.2, अब नहीं होगी डिवाइस में सिक्योरिटी की समस्या
x
Apple ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए iOS 14.4.2, iPadOS 14.4.2 और watchOS 7.3.3 को रोलआउट कर दिया है।

Apple ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए iOS 14.4.2, iPadOS 14.4.2 और watchOS 7.3.3 को रोलआउट कर दिया है। इस नए ओएस की मदद से पुराने डिवाइस में यूजर्स के सामने आ रही सिक्योरिटी की समस्या को फिक्स किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें जल्द से जल्द अपग्रेड करने से संबंधित जानकारी दी गई है। कंपनी के सिक्योरिटी पेज पर इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मौजूद हैं जिसमें बताया गया है कि नया अपडेट WebKit सिक्योरिटी फिक्स है। जो कि Apple के ब्राउजर इंजिन और सफारी वेब ब्राउजर पर उपयोग किया जाता है।

Apple का कहना है कि हो सकता है कि WebKit सिक्योरिटी का गलत इस्तेमाल किया गया हो। इसलिए कंपनी ने iOS 12 पर चलने वाले पुराने iPhone और iPad मॉडल में WebKit सुरक्षा समस्या को पैच करने के लिए iOS 12.5.2 और iPadOS 12.5.2 भी जारी किया है। बता दें कि कंपनी ने एक महीने पहले ही iPadOS 14.4 रोलआउट किया था और अब iPadOS 14.4.1 जारी कर दिया है। Apple ने जनवरी में iOS 14.4, iPadOS 14.4, और watchOS 7.3 फीचर अपडेट जारी किया था। नवीनतम iPhone, iPad और Apple वॉच मॉडल के लिए एक नया प्रमुख अपडेट इस साल के अंत में होने वाला है।
कंपनी का iOS 14.4.2 अपडेट iPhone 6s और उसके बाद के सभी डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। वहीं iPadOS 14.2.2 को iPad Pro के सभी मॉडल्स, iPad Air 2, iPad 5th generation व इसके सभी मॉडल, iPad mini 4 व इसके बाद आने वाले सभी मॉडल और iPod touch के लिए पेश किया गया है। वहीं iPadOS 12.5.2 को iPhone 5s, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPad Air, iPad mini 2, iPad mini 3 और iPod touch में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा Apple Watch Series 3 और इसके बाद के सभी वर्जन में आने वाली सिक्योरिटी की समस्या को watchOS 7.3.3 फिक्स करेगा। अगर आपको नए अपडेट के लिए नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर इसे चेक कर सकते हैं।


Next Story