
x
एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़ी कंपनी विज़न सिनेमाज के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी रही।
एंटरटेनमेंट सेक्टर से जुड़ी कंपनी विज़न सिनेमाज के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी रही। ट्रेडिंग के दौरान इस शेयर में अपर सर्किट लग गया। अभी शेयर की कीमत 2 रुपये से भी कम है। बता दें कि कंपनी ने अभी दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ है।
शेयर का हाल
बीते गुरुवार को 1.27 रुपये पर क्लोजिंग के बाद इस शेयर की कीमत शुक्रवार को 1.39 रुपये के स्तर तक पहुंच गई। 17 जनवरी 2024 को इस शेयर की कीमत 1.47 रुपये तक गई थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। मार्च 2023 में शेयर की कीमत 0.64 पैसे तक लुढ़क गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में विज़न सिनेमाज का लॉस 0.41 करोड़ रुपये बताया गया। वहीं, दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 0.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। दिसंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रमोटर के पास कंपनी की 38.82 हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें हिस्सेदारी 61.18 फीसदी है। हाल ही में कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि एकता खंडेलवाल ने कंपनी के सचिव और अनुपालन अधिकारी के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
बाजार का हाल
घरेलू शेयर बाजारों में कुछ प्रमुख शेयरों में लिवाली के दम पर शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 376 अंक लाभ में रहा। एनएसई निफ्टी भी 22,000 के स्तर को पार करने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 376.26 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 72,426.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,545.33 अंक के ऊपरी और 72,218.10 अंक के निचले स्तर पर भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 129.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 22,040.70 अंक पर बंद हुआ।
Tagsएंटरटेनमेंट सेक्टरकंपनी विज़न सिनेमाजशेयरतिमाही नतीजेनिवेशकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारEntertainment SectorCompany Vision CinemasSharesQuarterly ResultsInvestorsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





