Breaking News

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

admin
2 Nov 2023 4:15 PM GMT
सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
x

कैराना। चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चार दिन पूर्व कैराना-झिंझाना मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी निवासी खलील (35) अपने नौ वर्षीय पुत्र आवेश के साथ में बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए कैराना आ रहा था। जैसे ही वह भूरा रोड पर स्थित सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचा, तभी उसकी बाइक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई।

हादसे में खलील, उसका पुत्र तथा दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए कस्बे के सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते खलील को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। बुधवार रात्रि खलील की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को मृतक के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक खलील एक बच्चे का पिता बताया गया है।

Next Story