- Home
- /
- Breaking News
- /
- झड़प में 3 फिलिस्तीनी...

x
DEMO PIC
रामल्ला (आईएएनएस)| उत्तरी वेस्ट बैंक के नब्लस शहर में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर इजरायली बलों के हमले के बाद सोमवार को भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संघर्ष के दौरान इजरायली सैनिकों द्वारा गोली मारे जाने के बाद तीनों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजरायली सेना ने आधी रात को शिविर पर धावा बोल दिया, जिससे सैनिकों और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस घटना पर तत्काल इजरायल की ओर से टिप्पणी नहीं की गई है।
जनवरी से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस दौरान इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में 156 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
Tagsफिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरफिलिस्तीनीवेस्ट बैंकइजरायलPalestinian refugee campPalestinianWest BankIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





