Breaking News

वांग यी ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री के साथ वार्ता की

jantaserishta.com
14 July 2025 5:45 PM IST
वांग यी ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री के साथ वार्ता की
x
बीजिंग: सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री इयान बोर्ग के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन चीन-माल्टा मित्रता को महत्व देता है और माल्टा के साथ उच्च स्तर का राजनीतिक पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक समझ और पारस्परिक समर्थन बनाए रखने, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर प्रतिबद्धताओं का पालन करने, व्यापार, निवेश, संस्कृति और पर्यटन, विज्ञान और शिक्षा में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अच्छे संचार और सहयोग को जारी रखने के लिए तैयार है।
इयान बोर्ग ने कहा कि माल्टा ने हमेशा चीन के साथ संबंधों को कूटनीतिक प्राथमिकता माना है। एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन किया है, "बेल्ट एंड रोड" सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लिया है और दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की आशा की है।
उन्होंने और अधिक चीनी मित्रों के माल्टा में घूमने के लिए आने का स्वागत किया। माल्टा का यह भी मानना है कि यूरोप और चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए और बातचीत व परामर्श के माध्यम से मतभेदों को उचित रूप से सुलझाना चाहिए। माल्टा यूरोप-चीन संबंधों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null