- Home
- /
- Breaking News
- /
- दिग्गज अभिनेता...
Breaking News
दिग्गज अभिनेता हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
jantaserishta.com
23 April 2023 4:49 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 71 वर्षीय अभिनेता एआईजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनको 20 अप्रैल को बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और एआईजी में भर्ती कराया गया।
अभिनेता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सरथ बाबू सेप्सिस से पीड़ित हैं, जिससे किडनी, फेफड़े, लिवर और अन्य अंगों के काम करने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
हाल के हफ्तों में उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सरथ बाबू, जिनका असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है, ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने सहायक भूमिकाओं में बेस्ट एक्टिंग के लिए नौ बार नंदी पुरस्कार जीता है।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले सरथ बाबू एक पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन आंखों से संबंधी समस्या के कारण अपने सपने को साकार नहीं कर सके। उनके पिता चाहते थे कि वे अपने व्यवसाय में शामिल हों लेकिन अपनी मां के सहयोग से उन्होंने फिल्म उद्योग में जाने का फैसला लिया और खुद को एक अभिनेता के रूप में स्थापित किया।
Tagsसरथ बाबूअभिनेताअभिनेता अस्पताल में भर्तीएआईजी अस्पतालSarath BabuActorActor hospitalizedAIG Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





