Breaking News

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया रोड शो

admin
2 Nov 2023 1:57 PM GMT
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया रोड शो
x

राजस्थान। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज अलवर में रोड शो किया।

#WATCH राजस्थान: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज अलवर में रोड शो किया। pic.twitter.com/xXyefvxln8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023

शहर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी संजय शर्मा का नॉमिनेशन भरवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को अलवर पहुंचे। इस दौरान रोड शो में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। 2013 की तुलना में भाजपा की इस बार ज्यादा सीट आएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचेगी। प्रदेश में कांग्रेस के हालात खराब है। राजस्थान में भाजपा की ऐसी आंधी तूफान वाली लहर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने उन पर विश्वास कर दुबारा कमल खिलाने का उन्हें मौका दिया है। जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूरा शहर आगे बडकर स्वागत सम्मान कर रहा है यह उनका सम्मान नही यह प्रधानमंत्री मोदी जी का सम्मान है। आने वाले चुनाव के दिन भरी मात्रा में मतदान कर आम आदमी मोदीजी को मजबूती प्रदान करेगा।

Next Story