Breaking News

एयरपोर्ट पर 2 विमान टकराए, रनवे को बंद किया गया, VIDEO

jantaserishta.com
10 Jun 2023 12:50 PM IST
एयरपोर्ट पर 2 विमान टकराए, रनवे को बंद किया गया, VIDEO
x
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है।
टोकियो (आईएएनएस)| जापान के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को टोकियो के हानेडा हवाई अड्डे पर एक टैक्सीवे के पास दो यात्री जेट टकरा गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि पूर्वाह्न् लगभग 11 बजे बैंकॉक के लिए रवाना हो रहे थाई एयरवेज के एक विमान और ईवा एयर के एक विमान के हनेडा हवाईअड्डे के रनवे ए पर टकराव हो गया। टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम टेलीविजन के फुटेज में दिखाया गया है कि दो विमान रनवे पर खड़े हैं।
राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, थाई एयरवेज के विमान के पंख का हिस्सा टूटा हुआ लग रहा है, और टुकड़े रनवे के पास बिखरे है। हवाई अड्डे ने दुर्घटना स्थल के पास रनवे को बंद कर दिया है, अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
हवाई अड्डे पर कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है।
वीडियो की पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है...
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story