- Home
- /
- Breaking News
- /
- टीवी शो 'ये है चाहतें'...
Breaking News
टीवी शो 'ये है चाहतें' के 1,000 एपिसोड पूरे, एकता कपूर को हो रहा गर्व
jantaserishta.com
21 May 2023 5:00 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| टेलीविजन शो 'ये है चाहतें' के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। जिस पर निर्माता एकता कपूर बहुत ज्यादा गर्व महसूस कर रही हैं। यह शो 2019 से प्रसारित हो रहा है। इस शो में 20 साल के लीप से पहले एक प्रसिद्ध रॉकस्टार रुद्राक्ष खुराना और गायनोकॉलोजिस्ट प्रीशा श्रीनिवासन के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है। शो के साथ किए गए नए एक्सपेरिमेंट्स के बावजूद, दर्शकों ने इसे पसंद किया है और अपना प्यार बरसाया है।
शो के एक हजार एपिसोड के पूरे होने के अवसर पर एकता कपूर ने कहा, मैंने अब तक डिवलप किए गए कंटेंट के हर पार्ट में काफी मेहनत की है। हर शो हमारे बच्चे की तरह है और यह सफर बेहद खूबसूरत रहा है। जब मैंने पहली बार 'ये है चाहतें' की कहानी सुनी, तो मुझे यकीन था कि हम यह शो करेंगे और आज इसने 1,000 एपिसोड की उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मुझे इस पर बहुत गर्व है।
शो में अबरार काजी सम्राट और सरगुन कौर लूथरा नयनतारा की भूमिका में हैं। शो को दर्शकों द्वारा प्यार दिया जा रहा है और यह जोड़ी उन्हें बहुत पसंद है। 'ये है चाहतें' स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 10.30 बजे प्रसारित होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





