Breaking News

बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 6 की मौत

jantaserishta.com
4 March 2026 8:32 AM IST
बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 6 की मौत
x
मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। होली से पहले आई इस त्रासदी ने खुशियों का माहौल गम में बदल दिया है।
यह घटना जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत राघवा पंचायत की है। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे राघवा नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान छह बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलती और बचाव कार्य शुरू होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बच्चों को डूबते देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी छह बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मृतकों में धर्मेंद्र सहनी की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी (6) और सोनाक्षी कुमारी (9) शामिल हैं, जो आपस में सगी बहनें थीं। इसके अलावा, 12 वर्षीय सोनाली कुमारी (पिता कामेश्वर साहनी), 11 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता मनोज साहनी) और 8 वर्षीय छोटी कुमारी (पिता मनोज कुमार साहनी) की भी डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे राघवा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story