- Home
- /
- Breaking News
- /
- वर्ल्ड कप में तिलक...
Breaking News
वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा का हो सकता है सेलेक्शन: रॉबिन उथप्पा
jantaserishta.com
14 Aug 2023 5:08 PM IST

x
लॉडरहिल: भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि वनडे विश्व कप टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का चयन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा का विषय होगा। तिलक वर्मा, जिन्होंने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है, अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान टी20 श्रृंखला में भारत के बेस्ट परफॉर्मर के रूप में उभरे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 173 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन तिलक ने किया उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। यहां तक कि उन्हें वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के मुताबिक तिलक वर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन अपने डेब्यू सीरीज में किया है, वो सेलेक्टर्स की नजरों में जरूर होंगे। उथप्पा ने कहा, "हम जानते हैं कि वह ऐसा व्यक्ति है जो जिम्मेदार हो सकता है और पांचवें टी-20 मैच में भी पहले दो विकेट गिरने के बाद उसने जिस तरह की साझेदारी की, वो देखना काफी अच्छा था।"
केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की इंजरी के कारण भारत के मध्य क्रम के सामने आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ वनडे में सूर्यकुमार यादव की कठिनाइयों को देखते हुए, ऐसी संभावना है कि तिलक विश्व कप टीम में अंतिम समय में शामिल हो सकते हैं। रॉबिन उथप्पा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि तिलक को भारतीय वनडे टीम में शामिल करने से कप्तान के पास एक स्पिन गेंदबाजी विकल्प और बढ़ जाएगा।
Tagsरॉबिन उथप्पावर्ल्ड कपतिलक वर्मातिलक वर्मा सेलेक्शनसेलेक्शनRobin UthappaWorld CupTilak VermaTilak Verma SelectionSelection
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





